बेगुसराय, मार्च 17 -- गढ़पुरा, एक संवाददाता। ईद पर्व को लेकर गढ़़पुरा में उत्साह और उमंग का माहौल बन गया है। हालांकि अभी चांद का दीदार नहीं हुआ है, लेकिन लोगों में ईद को लेकर उत्सुकता साफ नजर आ रही है। जैसे-जैसे रमजान का महीना अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रहा है, वैसे-वैसे प्रखंड के बाजारों रौनक बढ़ने लगी है। मुस्लिम परिवार पर्व की तैयारियों में जुट गए हैं और खरीदारी के लिए बाजारों की ओर रुख कर रहे हैं। गढ़़पुरा के मुख्य बाजारों में इन दिनों काफी चहल-पहल देखी जा रही है। कपड़ों की दुकानों से लेकर सेवई, खजूर, इत्र और टोपी की दुकानों तक ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। लोग अपने परिवार के साथ बाजार पहुंचकर ईद के लिए जरूरी सामानों की खरीदारी कर रहे हैं। दुकानों को भी आकर्षक तरीके से सजाया गया है, जिससे बाजार का माहौल और भी खुशनुमा नजर आ रहा है। ईद का त्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.