सीवान, अप्रैल 2 -- सीवान। जिले के बाजारों में खाद्य सामग्री और रोजमर्रा की जरूरतों की चीजों के दाम बढ़ने से आमजन की रसोई का बजट बिगड़ गया है। सब्जी, तेल, मसाले, आटा और गैस के बढ़ते खर्च से मध्यमवर्ग और गरीब परिवारों की चिंता बढ़ गई है। गृहणियों का कहना है कि अब महीने भर का बजट संभालना मुश्किल हो गया है। महंगाई का असर नाश्ते और मिठाई दुकानों पर भी दिख रहा है, जहां समोसा, जलेबी और अन्य सामान महंगे हो गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...