भदोही, अप्रैल 13 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। जिले में इन दिनों गर्मी का प्रकोप देखा जा रहा है। ऐसे में दूर दराज से बाजारों में आने वालों को पीने के पानी के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि भदोही शहर, ज्ञानपुर, सुरियावां, मोढ़, घोसिया, नईबाजार, खमरिया, गोपीगंज आदि बाजारों में अन्य वर्षों में नगर पालिकाओं, पंचायतों द्वारा नि:शुल्क प्याऊ का इंतजाम कर दिया था। जिससे राहगीरों, गरीबों, बुनकरों, मजदूरों को बड़ी राहत मिलती थी। लेकिन इस साल अभी तक प्याऊ की व्यवस्था ना करने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिलाधिकारी से लोगों ने प्याऊ बाजारों में खोलवाने की मांग किया। ताकि लोगों को गर्मी में शीतल पानी मिल सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...