हापुड़, मार्च 19 -- नगर समेत ग्रामीण क्षेत्रों के बाजारों में इन दिनों नवरात्र और ईद पर्व को लेकर ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ रही है, लेकिन यहां पर बाजारों में पार्किंग की सुविधा न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर के मेरठ रोड, स्याना रोड, पुराना हापुड़ रोड, सिंभावली में मैन बाजार, हरोड़ा रोड बाजार में पार्किंग की सुविधा न होने से वाहनों को सड़क किनारे खड़े कर दिए जाते है, जिससे दिनभर बनी रहती है। बाजारों से गुजरने वाले राहगीर बेहद परेशान है। लोग बाजारों में वाहनों को खड़ा करने के लिए पार्किग की मांग कर रहे हैं। पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने से लोग वाहनों को कहीं पर भी खड़ा करके बाजार से जुड़े कार्यो को निपटाते हैं। वहीं ईद से पूर्व विभिन्न बाजारों में खरीदारी का जोर शुरू हो गया है, बृहस्पतिवार को बाजारों में चहलपहल बनी ...