भदोही, मार्च 19 -- भदोही, संवाददाता।करीब एक माह से चला आ रहा माह-ए-रमजान रूखसत की ओर है। इसके साथ ही प्रेम, सौहार्द, बन्धुत्व के पर्व ईद की तैयारियां जिले में शुरू हो गई हैं। बाजारों में बुधवार को सुबह से लेकर देर रात तक दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ नजर आई। सेवईं, खोवा, कपड़े, जूते, मोजे टोपी, रेडिमेड गारमेंट्स की दुकानों पर भीड़ रही। बता दें कि करीब एक माह से मोमिन माह-ए-रमजान में भूखे प्यासे रहकर अल्लाह की इबादत कर रहे हैं। बुजुर्गों, जवानों, महिलाओं के साथ ही बच्चों में भी रमजान को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा गया। अब पवित्र माह समाप्ति की ओर है। चांद गुरुवार को नजर आया तो शुक्रवार को अन्यथा शनिवा को ईद पर्व मनाया जाएगा। चांद नजर आने का ऐलान धर्म गुरुओं द्वारा किया जाएगा।उधर, शहर, ज्ञानपुर, गोपीगंज, खमिरया, घोसिया, नई बाजार, सुरियावां, मोढ़...