लखीसराय, अप्रैल 11 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के बाजारों और ग्रामीण इलाकों में इन दिनों मापतौल में गड़बड़ी का खेल खुलेआम चल रहा है। सब्जी मंडी से लेकर किराना दुकानों और अनाज बाजार तक कई दुकानदार तकनीकी हेरफेर के जरिए ग्राहकों को चूना लगा रहे हैं। इलेक्ट्रॉनिक तराजू और पारंपरिक बाट दोनों में छेड़छाड़ कर कम वजन तौलना अब आम बात हो गई है, जिससे आम उपभोक्ता आर्थिक नुकसान झेलने को मजबूर हैं। बता दें की दुकानदारों ने अब ठगी के नए नए तरीके अपना लिए हैं। इलेक्ट्रॉनिक कांटे में सेटिंग बदलकर वजन कम दिखाया जाता है जबकि पुराने बाटों में घिसावट या जानबूझकर हल्का बनाकर ग्राहकों को धोखा दिया जाता है। शहर के नया बाजार में कई दुकानदार एक किलो के नाम पर 800 से 900 ग्राम तक ही सामान दिया जा रहा है लेकिन ग्राहकों को इसका अंदाजा भी नहीं हो पाता। ज...