अलीगढ़, मई 28 -- फोटो.. अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाताबकरीद की पूर्व संध्या पर बाजारों में खरीदारी के लिए ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। शहर के बाजार में रौनक छा गई। रेलवे रोड, ऊपर कोट, सेंटर प्वाइंट, समद रोड, मैरिस रोड, अमीरनिशा मार्केट, देहली गेट समेत अन्य बाजारों में देररात तक खरीदारी का दौर चला। कपड़े से लेकर कास्मेटिक व किराने के आइटमों की लोग खरीदारी करते दिखाई दिए। इससे बाजार को भी बूस्ट मिला है।बकरीद की शाम को बाजार में रौनक देखने लायक थी। देररात तक बाजार में खरीदार जमे रहे। कुर्ता पायजामा, सूट सलवार, गरारा, पैंट शर्ट के कपड़ों की खरीदारी करते लोग नजर आए। यह भी पढ़ें- कुर्बानी का पर्व बकरीद के नजदीक आते ही बाजार में खरीदारी को उमड़ी भीड़ गर्मी को ध्यान में रखते हुए लोगों ने बचाव को लेकर ठंडाई की भी खूब खरीदारी की। फफाला निवासी आमिर आबिद ने...