बदायूं, मार्च 13 -- बदायूं, संवाददाता। ईद-उल-फितर के त्योहार से पहले जिले के बाजारों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। शहर के मुख्य व्यापारिक क्षेत्रों में खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। लोग नए कपड़े, जूते और श्रृंगार के सामान की जमकर खरीदारी कर रहे हैं। त्योहार के करीब आते ही शहर के बड़ा बाजार, चूना मंडी, खैराती चौक, सुभाष चौक और छः सड़का जैसे प्रमुख इलाकों जबरदस्त भीड़ उमड़ रही है। सुबह से लेकर देर रात तक इन बाजारों में भारी चहल-पहल बनी हुई है। विशेष रूप से कपड़ों और जूतों के शोरूम पर युवाओं और बच्चों की खासी भीड़ दिखाई दे रही है, जहां नए फैशन और ट्रेंड के मुताबिक खरीदारी की जा रही है। महिलाओं के बीच चूड़ियों और सौंदर्य प्रसाधनों का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है। चूना मंडी और खैराती चौक की दुकानें रंग-बिरंगी चूड़ियों से गुलजार हैं। द...