धनबाद, फरवरी 23 -- बाजारों में होली की रौनक चरम पर है। शहर के प्रमुख बाजार रंग-अबीर और आकर्षक पिचकारियों से पट गए हैं। खरीदारी भी शुरू हो चुकी है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में रंगों के इस त्योहार को लेकर खासा उत्साह दिख रहा है। दुकानों पर सजे रंग-बिरंगे गुलाल और आकर्षक पैकिंग ग्राहकों को लुभा रहे हैं। इस बार बाजार में हर्बल और ऑर्गेनिक गुलाल की मांग सबसे ज्यादा देखी जा रही है। रासायनिक रंगों से बचने के लिए लोग प्राकृतिक फूलों से बने रंग खरीद रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि पिछले साल की तुलना में इस बार हर्बल रंगों की मांग अधिक है। साथ ही कार्टून कैरेक्टर वाली पिचकारियां, टैंक और मशीन गन डिजाइन की पिचकारियां बच्चों की पहली पसंद बनी हुई हैं। व्यापारियों का कहना है कि इस बार नगर निगम चुनाव के कारण बाजार अभी शांत है। उम्मीद जताई जा रही ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.