बाजारी रेट पर मुआवजा दिए जाने की मांग को लेकर जयंत चौधरी से मिले किसान
बागपत, मई 16 -- खेकड़ा क्षेत्र के 12 गावों को औधोगिक क्षेत्र में शामिल करने के लिए जमीनों का अधिग्रहण किया जाना है, जिसके सर्किल रेट को लेकर किसान सन्तुष्ट नहीं है। वे बाजारी रेट से मुआवजा मांग रहे है। इसी मांग को लेकर किसानों का एक प्रतिनिधि मंडल दिल्ली में केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी से मिला और उनके सामने समस्याएं रखी। खेकड़ा क्षेत्र के गढी कलंजरी, सिंगौली तगा, भागौट, फुलैरा, गढी कलंजरी सहित 12 गावों की जमीन को शासन औधोगिक क्षेत्र बनाने के लिए अधिग्रहण करना चाहता है। प्रशासन द्वारा इन गांवों के बैनामे भी बंद हो चुके है। वहीं किसान सर्किल रेट के मुआवजे से सन्तुष्ट नहीं है। जिससे लेकर एक प्रतिनिधि मंड़ल ने दिल्ली में केन्द्रीय मंत्री जयंत चौधरी से मुलाकात की। किसानों ने कहा कि जो सर्किल रेट है, उसमें वे अपनी जमीन नहीं देंगे। जिस पर चौधरी जयंत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.