देवघर, दिसम्बर 22 -- देवघर। नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बाजला चौक के समीप शनिवार देर रात एक कार - ट्रैक्टर के बीच टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में कार व ट्रैक्टर चालक बाल-बाल बच गये, हालांकि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात बाजला चौक के पास कार - ट्रैक्टर आमने-सामने आ गए, कार चालक बचने का प्रयास किया । लेकिन ट्रैक्टर के पिछने चक्का से टकरा गई । टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि ट्रैक्टर को भी नुकसान पहुंचा है। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। घटना की जानकारी कार चालक ने तुरंत हंड्रेड डायल पर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.