फिरोजाबाद, दिसम्बर 26 -- शिकोहाबाद में बटेश्वर रोड माधोगंज स्थित सरकारी फसल क्रय केंद्र पर शुक्रवार को किसानों ने बाजरा की खरीद न होने पर जमकर हंगामा काटा। किसानों ने केंद्र प्रभारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। शिकोहाबाद तहसील के माधोगंज के सरकारी खरीद केंद्र को किसानों की बाजरा, मक्का, धान की खरीद के लिए केंद्र बनाया है जहां किसान बिना ज्यादा दूरी तय करे ही अपनी फसल बेच सकें। किसानों का आरोप है कि आदेशों को खरीद केंद्र प्रभारी नहीं मान रहे हैं। किसानों की फसल नहीं खरीद रहे है जिससे किसान बेहाल है। सरकारी केंद्र पर फसलों की खरीद न होने पर किसानों की निजी गल्ला आढ़तियों को कम दाम पर बेचने के लिए मजबूर होना पड़ता है। शुक्रवार को किसानों की बाजरे की फसल नहीं खरीदे जाने पर किसानों ने क्रय केंद्र पर जमकर हंगामा किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.