नई दिल्ली, नवम्बर 28 -- मिलेट्स यानी मोटे अनाज सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। आजकल लोग इन्हें ज्यादा से ज्यादा अपनी डाइट में शामिल कर रहे हैं। हालांकि ये कोई नया हेल्थ ट्रेंड नहीं है, बल्कि हमारे बड़े-बुजुर्ग हमेशा से मोटे अनाज खाते आए हैं। जहां सर्दियों के मौसम में बाजरा खूब खाया जाता है, वहीं सर्दियों में रागी, ज्वार जैसे मिलेट्स खाने का चलन रहा है। ये अनाज पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इनमें फाइबर, प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो शरीर को कई तरह से फायदा कर सकते हैं। लेकिन क्या सभी मिलेट्स बराबर फायदा करते हैं? ये सवाल अक्सर सुनने को मिलता है कि सबसे अच्छा मोटा अनाज आखिर कौन सा है? एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए डॉ अभिनव गर्ग ने अलग-अलग मिलेट्स को रेट किया है। आइए जानते हैं आपके लिए कौन सा खाना फायदेमंद रहेगा।कौन स...