काशीपुर, अप्रैल 19 -- सोनू नागी, बाजपुर। बाजपुर-हल्द्वानी मार्ग पर रविवार को एक भीषण सड़क हादसे में स्कूटी सवार व्यक्ति की मौत हो गई। कार और स्कूटी के बीच हुई टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार ग्राम दूधिया कॉलोनी नमूना निवासी 38 वर्षीय रवि पुत्र भजन सिंह दूध के व्यवसाय से जुड़े थे। रविवार को वह अपनी स्कूटी से भट्टपुरी बकाया पैसे लेने गए थे। वापस लौटते समय बाजपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार से उनकी स्कूटी की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही रवि सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तुरंत निजी वाहन से बाजपुर के उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया। चिकित्सकों ने उन्हें बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन गंभीर चोटों के चलते उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.