बाजपुर में हुई पुलिस मुठभेड़ में गोकशी का इनामी बदमाश मोइन गिरफ्तार,
काशीपुर, जुलाई 4 -- बाजपुर, संवाददाता। एसओजी और गदरपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार देर रात मुठभेड़ के दौरान गोकशी और पुलिस टीम पर फायरिंग के मामले में फरार चल रहे आरोपी बदमाश मोईन कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया। जवाबी फायरिंग में मोईन के बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसका एक साथी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस के अनुसार, मोईन पुत्र यामीन कुरैशी निवासी चक्कर की मिलक, मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) गदरपुर क्षेत्र में गोकशी और पुलिस टीम पर फायरिंग की घटना के बाद से फरार चल रहा था। शुक्रवार रात एसओजी प्रभारी एसआई उमेश कुमार के नेतृत्व में एसओजी और गदरपुर पुलिस की टीम वांछित अपराधियों की तलाश में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान सूच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.