काशीपुर, अप्रैल 16 -- सोनू नागी, बाजपुर। क्षेत्र की चरमराती स्वास्थ्य सेवाओं और निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत के मामले को लेकर बाजपुर कॉलेज के छात्र नेताओं ने कड़ा रुख अपनाया है। गुरुवार को छात्रसंघ अध्यक्ष महेन्द्र सिंह बोहरा के नेतृत्व में छात्रों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर सरकारी अस्पताल की व्यवस्थाएं सुधारने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। कहा कि हाल ही में एक निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत की घटना ने क्षेत्र की कमजोर स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोल दी है। आरोप है कि सरकारी अस्पताल में बुनियादी सुविधाओं के अभाव के कारण गरीब जनता निजी अस्पतालों के चक्कर काटने को मजबूर है, जहां लापरवाही के कारण ऐसी दुखद घटनाएं हो रही हैं। छात्रों ने उप-जिला चिकित्सालय में तत्काल आईसीयू और एनआईसीयू यूनिट की स्थापना, स्त्री रोग विशेषज्ञ और बाल रोग विशे...