काशीपुर, जुलाई 15 -- बाजपुर, संवाददाता। केलाखेड़ा थाना क्षेत्र के मड़ैया हट्टू गांव में 24 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में बुधवार को परिजनों ने केलाखेड़ा थाने पहुंचकर जमकर हंगामा किया और इसे सड़क दुर्घटना नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या बताते हुए तीन दोस्तों के खिलाफ नामजद तहरीर सौंपी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए आरोपी दोस्तों को पूछताछ के लिए बुलाया है। जानकारी के अनुसार ग्राम भीकमपुरी निवासी कैलाश सिंह वन विभाग में संविदा सुरक्षा कर्मी के रूप में कार्यरत था। परिजनों के मुताबिक 14 जुलाई की रात उन्हें सूचना मिली कि मड़ैया हट्टू के पास कैलाश सड़क हादसे में घायल हो गया है। परिजन तत्काल उसे सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के ...