काशीपुर, जून 13 -- बाजपुर, संवाददाता। चकरपुर गांव में शनिवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई। गांव की 11 वर्षीय एक बच्ची संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटकी मिली। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि चकरपुर गांव में एक नाबालिग बच्ची ने फांसी लगा ली है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और परिजनों से पूछताछ की। परिजनों ने बताया कि बच्ची को फंदे पर लटका देख तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार बच्ची पिछले लगभग 15 दिनों से अस्वस्थ चल रही थी। हालांकि उसने यह कदम क्यों उठाया, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच...