काशीपुर, दिसम्बर 14 -- बाजपुर संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव निवासी युवती ने अपने ही गांव के एक युवक पर उसके पर्सनल फोटो और वीडियो का इस्तेमाल कर उसको ब्लैकमेल कर दबाव बनाकर उसके साथ निकाह करने का आरोप लगाया। आरोप है कि युवक ने युवती को चार महीने बाद ही छोड़ दिया। मामले में युवती ने तहरीर दी है। रविवार को कोतवाली पहुंची युवती ने बताया कि गांव के ही एक युवक ने पहले उसके व्यक्तिगत फोटो और वीडियो का इस्तेमाल कर उसको ब्लैकमेल किया फिर उससे निकाह का दबाव बनाया। निकाह करने के बाद आरोपी युवक उसको काशीपुर ले गया। जहां किराये के मकान में 4 महीने तक रखा। आरोप है कि अब उसे अपने साथ रखने से साफ इनकार कर रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...