काशीपुर, जून 5 -- बाजपुर। झपट्टा मारकर मोबाइल छीनने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से छीना गया ओप्पो मोबाइल और घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की गई है। शुक्रवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। एसएसआई विक्रम धामी ने बताया कि महेशपुरा निवासी लेखराज ने तहरीर देकर बताया था कि तीन जून की शाम वह महेशपुरा रोड पर पैदल जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों ने उनके हाथ से मोबाइल झपट लिया और फरार हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...