काशीपुर, मई 30 -- बाजपुर, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के तहत शीशमघाट मार्ग पर तमंचे के बल पर मारपीट, फायरिंग और नकदी सहित मोटर साइकिल लूटने का आरोप है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। ग्राम रतनपुरा निवासी राहुल ने शनिवार को कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह अपने भांजे शिव कुमार के साथ शुक्रवार की देर शाम शीशमघाट होते हुए वापस लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में कुछ नामजद आरोपियों तथा उनके करीब 15 अन्य साथियों ने मिलकर उसे और उसके भांजे को घेर लिया। आरोप है कि आरोपियों ने अचानक तमंचा दिखाकर उन्हें डराया-धमकाया और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से उन पर हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- युवक को बेरहमी से पीटा, स्कूटी छीनने का प्रयास इस दौरान दहशत फैलाने के लिए तमंचे से हवाई फायरिंग भी की गई। आरोपियों ने पीड़ित और ...