काशीपुर, अगस्त 4 -- बाजपुर, संवाददाता। बाजपुर क्षेत्र में साइबर ठगों ने महिला के बैंक खाते से धोखाधड़ी कर 15 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, ग्राम गोबरा बन्नाखेड़ा निवासी जीतो बाई पत्नी सुरैण सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उनका बैंक ऑफ बड़ौदा काशीपुर शाखा में बचत खाता है। आरोप है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने ऑनलाइन धोखाधड़ी कर उनके खाते से 15 लाख रुपये निकाल लिए। घटना की जानकारी होने पर पीड़िता ने पुलिस से शिकायत कर रकम वापस दिलाने और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस बैंक खाते के लेनदेन, तकनीकी साक्ष्यों और साइबर ट्रेल के आधार पर आर...