काशीपुर, अप्रैल 11 -- सोनू नागी, बाजपुर। दलित युवक के साथ मारपीट और जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल के आरोप में शनिवार को भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में हंगामा किया। कार्यकर्ताओं ने सीओ विभव सैनी का घेराव कर आरोपियों के खिलाफ तत्काल एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज करने की मांग की। पुलिस के काफी समझाने और निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना समाप्त हुआ। शनिवार को आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष लेखराज गौतम के नेतृत्व में कार्यकर्ता तहसील परिसर पहुंचे। कार्यकर्ता वार्ड नंबर 4 गांधीनगर निवासी अरविंद सागर के साथ हुई मारपीट की घटना से आक्रोशित थे। कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना शुरू कर दिया। सूचना पर कोतवाल नरेश चौहान मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को शांत करने का प्रयास किया। प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.