काशीपुर, जनवरी 7 -- बाजपुर, संवाददाता। अंकिता भंडारी हत्याकांड में भाजपा प्रदेश सरकार और वरीष्ठ भाजपा नेता को बदनाम करने का षड़यंत्र रचने का आरोप लगाते हुए बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने बेरिया तिराहे पर कांग्रेस का पुतला जलाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश में भ्रम की स्थिति पैदा कर प्रदेश को पीछे करने का काम कर रही है। भाजपा मंडल मंत्री स्तुति गुप्ता ने कहा कि बिना किसी ठोस तथ्यों के जिस तरह कांग्रेस ने प्रदेश का माहौल बनाया है। उससे स्पष्ट है कि कांग्रेस के पास अब चुनाव में जाने का कोई मुद्दा नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि ये लोग अंकित बहन की आत्मा को इंसाफ दिलाने नहीं बल्कि अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिये धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं दर्जाधारी मंजीत सिंह राजू ने कहा कि जिस तरह से कांग्रेस हंगामा कर रही है उसमें कोई दम नहीं है।...