काशीपुर, जून 9 -- बाजपुर, संवाददाता। कृषि मंडी परिसर में सुबह की सैर पर निकले 72 वर्षीय बुजुर्ग से सोने की अंगूठी झपटकर फरार होने वाले शातिर अंतरराज्यीय ठग को कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटी गई सोने की अंगूठी तथा वारदात में प्रयुक्त बिना नंबर की स्कूटी बरामद की है। आरोपी के खिलाफ उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में लूट, ठगी, चोरी तथा गैंगस्टर एक्ट समेत 11 मुकदमे दर्ज हैं। एसएसआई विक्रम धामी ने बताया कि रामराज रोड निवासी व्यापारी जयराम सिंघल ने तहरीर देकर बताया था कि 25 मई की सुबह वह कृषि मंडी परिसर में टहल रहे थे। यह भी पढ़ें- बाजपुर में बुजुर्ग से अंगूठी छीनने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार, इसी दौरान स्कूटी सवार एक युवक ने उनसे बातचीत कर जान-पहचान बढ़ाई और एकांत स्थान पर ले जाकर सोने की अं...