काशीपुर, जुलाई 2 -- बाजपुर, संवाददाता। मानसून के दौरान संभावित आपदा से निपटने के लिए प्रशासन ने गुरुवार को तहसील क्षेत्र में व्यापक मॉकड्रिल आयोजित की। एसडीएम डॉ. अमृता शर्मा की देखरेख में हुए अभ्यास में स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग, लोक निर्माण विभाग, जल संस्थान, पुलिस प्रशासन, एनडीआरएफ और अन्य विभागों की टीमों ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव कार्य का प्रदर्शन किया। मॉकड्रिल का उद्देश्य वास्तविक आपदा की स्थिति में विभागों की तत्परता, आपसी समन्वय और रिस्पॉन्स टाइम को परखना रहा। अभ्यास की शुरुआत तहसील मुख्यालय में एक आपात सूचना मिलने से हुई। एसडीएम डॉ. अमृता शर्मा को सूचना दी गई कि हल्द्वानी रोड स्थित लेवड़ा नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया है। यह भी पढ़ें- बैगुल नदी किनारे मॉकड्रिल कर परखीं आपदा प्रबंधन की तैयारियां तेज बहाव के कारण नदी किना...