काशीपुर, दिसम्बर 15 -- बाजपुर, संवाददाता। जाम मुक्त नगर को लेकर प्रशासन के चलाए जा रहे अभियान से नाराज होकर कुछ ई-रिक्शा चालकों ने सोमवार को हड़ताल पर जाने का ऐलान किया था, लेकिन सफल नहीं हुए। रिक्शा चालकों ने इक्का दुक्का जगह स्कूली बच्चों को जबरन रिक्शा से उतारकर विरोध जताया। इसका विरोध अभिभावकों ने किया। जाम मुक्त नगर बनाने का अभियान प्रशासन की ओर से चलाया जा रहा है। इसके तहत नगर में कोतवाली की परिधि से करीब 200 मीटर तक ई-रिक्शों को प्रतिबंधित किया गया है। इसको लेकर कुछ रिक्शा चालकों में नाराजगी है। इसी को लेकर उन्होंने सोमवार को हड़ताल पर जाने की बात कही थी। सोमवार सुबह कुछ रिक्शा चालक बच्चों को स्कूल लेकर जा रहे थे। इस बीच कुछ चालकों ने उन्हें रोकना चाहा तो दोनों में बहस हो गई। बच्चों को जबरन रिक्शों से उतारे जाने को लेकर अभिभावक भी ना...