काशीपुर, अप्रैल 30 -- सोनू नागी, बाजपुर। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने गुरुवार को ग्राम सभा बेरिया दौलत क्षेत्र के विभिन्न मजरों में जनसंपर्क किया। इस दौरान मेहता फार्म में आयोजित एक कार्यक्रम में भाजपा के कई कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। यशपाल आर्य ने बेरिया दौलत के अंतर्गत मेहता फार्म, मजरा पच्चू तोता, बेरिया टांडा, रतिभान फार्म, बेरिया हाल्ट एससी बस्ती, बेरिया माला फार्म और कल्याणपुरी आदि क्षेत्रों का भ्रमण किया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और कई समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए कई नई घोषणाएं भी कीं। मेहता फार्म में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के युवाओं और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में कांग्रेस के प्रति भारी उत्साह दिखा। यह भी पढ़ें- राजाजीपुरम में पीडीए पंचायत लगी मनोज सिंह, ब...