बाजपुर में नकली दवाओं की फैक्ट्री पकड़ी, एक गिरफ्तार
काशीपुर, जुलाई 19 -- बाजपुर, संवाददाता। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ), औषधि प्रशासन और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने रविवार को बाजपुर के औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री पर छापेमारी की। इस दौरान भारी मात्रा में नकली एलोपैथिक दवाइयां, पैकिंग मशीनें और अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। टीम को फैक्ट्री और गोदाम से एक लाख से अधिक नकली टैबलेट और 15 हजार से ज्यादा सिरप की बोतलें मिलीं। टीम ने मौके से मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि धीरेंद्र पुत्र ब्रहम सिंह निवासी बुलन्दशहर यूपी औद्योगिक क्षेत्र में कोविल बायोटेक (प्लॉट संख्या एफ-13, 14) के नाम से फैक्ट्री संचालित कर रहा था। यह भी पढ़ें- Madhepura News: घर से 1750 बोतल कफ सिरप बरामद, तस्कर गिरफ्तार उसके पास केवल आयुर्वेदिक और फूड सप्लीमेंट बनाने का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.