काशीपुर, अप्रैल 23 -- सोनू नागी, बाजपुर। मंडी स्थित आरएफसी केंद्र पर गेहूं की तौल को लेकर चल रहा विवाद आरएमओ के हस्तक्षेप के बाद शांत हो गया। गुरुवार को आरएमओ और कोतवाल की मौजूदगी में हुई वार्ता के बाद तौल दोबारा शुरू कराई गई। बुधवार को मंडी स्थित आरएफसी केंद्र पर एक कर्मचारी ने गेहूं में कमियां बताते हुए तौलने से मना कर दिया। इस पर किसानों और कर्मचारियों के बीच तीखी नोकझोंक के साथ धक्का-मुक्की भी हुई। नाराज किसान तौल बंद होने के विरोध में शहीद भगत सिंह चौक पर एकत्र हो गए और धरना प्रदर्शन शुरू दिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाल नरेश चौहान ने मध्यस्थता की और आरएमओ लता मिश्रा को मौके पर बुलाया। यह भी पढ़ें- बाजपुर में किसानों और एसएमआई कर्मियों के बीच ठनी, वार्ता के दौरान किसान प्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच तीखी बहस भी हुई। आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.