काशीपुर, दिसम्बर 16 -- बाजपुर/रुद्रपुर, हिटी। बाजपुर क्षेत्र में संचालित तीन निजी अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। अलग-अलग शिकायतों और निरीक्षण में सामने आई गंभीर अनियमितताओं के चलते दो के ऑपरेशन थियेटर (ओटी) एक का एनआईसीयू सील किया है। सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल के अनुसार, बाजपुर के सहारा अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर को आयुष्मान योजना से जुड़ी शिकायत के बाद सील किया गया है। जांच में यह पाया गया कि अस्पताल में निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया जा रहा था। वहीं साईं अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर को भी निरीक्षण के दौरान मिली अनियमितताओं के कारण सील किया है। ओटी संचालन में आवश्यक व्यवस्थाएं और मानक पूरे नहीं मिले। इसके अलावा मदर एंड चाइल्ड अस्पताल में एनआईसीयू को सील किया गया है। जांच में सामने आया कि वहां शिशु रोग विशेषज्ञ (पेडियाट्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.