काशीपुर, मार्च 23 -- बाजपुर। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक शातिर अपराधी को 315 बोर के तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। सोमवार को कोतवाल नरेश चौहान ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर जिले भर में संदिग्धों की धरपकड़ के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एसपी काशीपुर और क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम बरहैनी क्षेत्र में गश्त पर थी। देर रात भटपुरी गांव से पहाड़पुर जाने वाली सड़क पर पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को रोका। तलाशी लेने पर युवक के कब्जे से एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी की पहचान गुरबाज सिंह पुत्र जसविंदर सिंह निवासी ग्राम भटपुरी चौकी बरहैनी के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...