काशीपुर, सितम्बर 16 -- बाजपुर संवाददाता। बंदर पकड़ने के लिए आगरा से आई टीम के साथ पालिका कर्मियों ने बंदर पकड़ने को अभियान चलाया। यहां अलग-अलग स्थान से 81 बंदरों को पकड़ा गया। इसके बाद उनको जंगल में छोड़ दिया गया। मंगलवार को नगर पालिका की टीम ने बंदर पकड़ने के लिए आई टीम के साथ क्षेत्र से 81 बंदरों को पकड़ लिया। जिसके बाद टीम ने बंदरों को वन क्षेत्र में छोड़ दिया। साथ ही नगर पालिका प्रशासन ने अभियान जारी रखने की बात कही है। बता दें कि बाजपुर नगर पालिका के चीनी मिल, केशव नगर ओर गांधी नगर के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में लगातार बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा था। जिसको लेकर लगातार लोगों द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष गुरजीत सिंह से समस्या के समाधान की मांग की जा रही थी। इसी के चलते नगर पालिका अध्यक्ष गुरजीत सिंह ने आगरा से बंदर पकड़ने के लिए टीम को बाज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.