बाजपुर में चलती कार में युवती से मारपीट, मंगेतर और उसका दोस्त फरार
काशीपुर, मई 17 -- बाजपुर, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र में शनिवार की देर रात एक चलती कार में युवती के साथ मारपीट का मामला सामने आया। पीड़िता का आरोप है कि कार में सवार उसके होने वाले मंगेतर और उसके दोस्त ने उसके साथ अभद्रता और मारपीट की। वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पीड़िता को सुरक्षित घर भेज दिया। जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात करीब 2 बजे कोतवाली के सामने अचानक एक कार आकर रुकी। कार रुकते ही उसमें से एक युवती रोते और चीखते हुए बाहर निकली। युवती को बदहवास हालत में देख मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी तुरंत उसकी मदद के लिए दौड़े। पुलिस को देखकर कार सवार दोनों आरोपी फरार हो गए। पीड़िता ने रोते हुए पुलिस को बताया कि कार में मौजूद युवकों में से एक उसका होने वाला मंगेतर था और दूसरा उसका दोस्त था। बताया कि ये लोग नैनीताल घूमने आए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.