काशीपुर, जून 27 -- बाजपुर, संवाददाता। बाजपुर की संजय कॉलोनी में घर में घुसकर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला करने और गाली-गलौज के आरोप में पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। संजय कॉलोनी निवासी शाहरुख पुत्र अकबर खान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार दोपहर उनका छोटा भाई फरमान घर पर अकेला था। आरोप है कि इसी दौरान इमरान, देव पंडित, राघव, जशन मंड और जशन नामक युवक कार से उनके घर पहुंचे। सभी आरोपी हाथों में लाठी-डंडे लेकर जबरन घर में घुस आए और फरमान के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- बाजपुर में घर में घुसकर लाठी.डंडों से मारपीटए मुकदमा दर्ज शोर सुनकर जब शाहरुख और परिवार के अन्य सदस्य बचाव के लिए पहुंचे तो आरोपियों ने उन पर भी लाठी-डंडों से हमला क...