काशीपुर, जून 29 -- बाजपुर, संवाददाता। विभिन्न मांगों को लेकर विकास खंड के ग्राम प्रधानों ने सोमवार को ब्लॉक कार्यालय में सांकेतिक तालाबंदी कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रधानों ने पंचायतों में विकास कार्य प्रभावित होने, एक ग्राम पंचायत विकास अधिकारी (वीपीडीओ) को कई दूरस्थ ग्राम पंचायतों का प्रभार सौंपने और जीरामजी योजना का क्रियान्वयन शुरू न होने पर नाराजगी जताई। खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) के एक सप्ताह के भीतर समस्याओं के समाधान का आश्वासन देने के बाद ही प्रधानों ने प्रदर्शन समाप्त किया। ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष मंदीप सिंह नरवाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में प्रधान ब्लॉक कार्यालय पहुंचे और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- बाजपुर में ग्राम प्रधानों ने ब्लॉक कार्यालय में की सांकेतिक तालाबंदी, प्रदर्शन सभा को संबोधित करते हुए वक्...