काशीपुर, दिसम्बर 14 -- बाजपुर। गांव वनगढ़ गोबरा में खेत की मेढ़ को लेकर हुए विवाद के चलते पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बन्नाखेड़ा चौकी के गांव वनगढ़ गोबरा निवासी ज्ञानो कौर पत्नी बलविंदर सिंह ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि 10 दिसंबर की रात करीब 8 से 9 बजे के बीच खेत की मेढ़ को लेकर विवाद के चलते गांव के ही कुछ लोग उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। आरोप लगाया कि हमलावरों ने धारदार हथियारों से हमला किया। ये भी आरोप है कि अगले दिन फिर ये लोग घर में घुसे और जानलेवा हमला किया। जिसमें बलविंदर सिंह और ज्ञानो कौर को गंभीर चोटें आईं। वहीं पुलिस ने तहरीर में नामजद गज्जन सिंह पुत्र जीत सिंह, अजय सिंह पुत्र छिंदर, बॉबी पुत्र प्रेम सिंह, विजय सिंह पुत्र सुखविंदर सिंह, जीत सिंह, राणो कौर पत्न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.