काशीपुर, अगस्त 25 -- बाजपुर, संवाददाता। तहसील सभागार में मंगलवार को विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर) के तहत दर्ज दावों और आपत्तियों पर सुनवाई हुई। इस दौरान पर्यवेक्षक आईएएस जय किशन ने तहसील पहुंचकर सुनवाई प्रक्रिया का औचक निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपजिलाधिकारी ऋचा सिंह और तहसीलदार प्रताप चौहान की देखरेख में तहसील सभागार में कुल 330 आपत्तियों पर बिंदुवार सुनवाई की गई। अधिकारियों ने सभी पक्षकारों के दावे सुने और संबंधित दस्तावेज जमा कराए। सुनवाई के दौरान कुछ मामलों को लेकर सभागार में हल्की गहमागहमी भी हुई, लेकिन प्रशासनिक तत्परता के चलते प्रक्रिया निर्बाध रूप से जारी रही। पर्यवेक्षक जय किशन ने दस्तावेजों के संकलन और दावों के सत्यापन कार्य की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को पूरी पारदर्शिता और नियम...