काशीपुर, अप्रैल 11 -- सोनू नागी, बाजपुर। नगर में ई-रिक्शा संचालन को लेकर आक्रोशित चालकों ने कोतवाली पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए रामराज रोड स्थित चीमा कॉलोनी में धरना प्रदर्शन किया। किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नवदीप सिंह कंग के नेतृत्व में चालक दरी बिछाकर धरने पर बैठ गए। चालकों का आरोप है कि पुलिस शहर से बाहर भी ई-रिक्शा रोककर चालान काट रही है। उनका कहना है कि आपात स्थिति में मरीज को अस्पताल ले जाने पर भी कार्रवाई की जा रही है, जिससे उनकी रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो गया है। सूचना पर कोतवाल नरेश चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि यदि कोई पुलिसकर्मी शहर के बाहर बेवजह कार्रवाई करता है या मरीज ले जाने वाले रिक्शा को रोकता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि ई-रिक्शा सं...