काशीपुर, मार्च 17 -- बाजपुर, संवाददाता। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में उत्तराखंड सरकार की शोध एवं विकास कार्य योजना के तहत करीब 28 करोड़ रुपये की लागत से चल रहे निर्माण कार्यों का मंगलवार को एसडीएम डॉ. अमृता शर्मा और पूर्व दर्जाधारी राजेश कुमार ने निरीक्षण किया। महाविद्यालय परिसर में छात्रों के बेहतर भविष्य और आधुनिक शिक्षा सुविधाओं के लिए पीजी साइंस ब्लॉक, कॉमर्स ब्लॉक, भव्य परीक्षा हॉल और अत्याधुनिक आईटी लैब का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान भाजपा नेता राजेश कुमार ने विभागीय अधिकारियों और ठेकेदारों से सभी निर्माण कार्य तय मानकों के अनुरूप और निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरे करने की बात कही। एसडीएम डॉ. अमृता शर्मा ने भी कार्यदायी संस्था को समय पर निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए और प्राचार्य व शिक्षकों से गुणव...