काशीपुर, मई 14 -- बाजपुर, संवाददाता। तमिलनाडु के नेता प्रतिपक्ष उदयनिधि स्टालिन द्वारा सनातन धर्म को लेकर दिए गए कथित विवादित बयान के विरोध में गुरुवार को बाजपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने स्थानीय मुख्य चौराहे पर एकत्र होकर नारेबाजी की और उदयनिधि स्टालिन का पुतला फूंककर विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने तमिलनाडु सरकार और उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ जमकर नारे लगाए। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि स्टालिन ने सदन में सनातन धर्म के खात्मे जैसी टिप्पणी कर करोड़ों लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत किया है। उन्होंने कहा कि इस तरह के बयान समाज में वैमनस्य फैलाने वाले हैं और ऐसे वक्तव्यों को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। यह भी पढ़ें- भाजयुमो का स्टालिन के खिल...