बाजपुर पीजी कॉलेज में रोजगार मेले की धूम, दिग्गज कंपिनयों ने की शिरकत
काशीपुर, मई 11 -- बाजपुर, संवाददाता। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को करियर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित वृहद रोजगार मेला छात्र-छात्राओं के लिए सुनहरे भविष्य की सौगात लेकर आया। मेले में विभिन्न क्षेत्रों की नामी कंपनियों ने शिरकत की, जहां कई प्रतिभावान अभ्यर्थियों को उनकी योग्यता के आधार पर नौकरी के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया। रोजगार मेले में कॉर्पोरेट जगत की बड़ी कंपनियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। बैंकिंग और फाइनेंस सेक्टर से एक्सिस बैंक, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, कोटक महिंद्रा और चोला फाइनेंस जैसी कंपनियों के प्रतिनिधियों ने छात्रों का साक्षात्कार लिया। वहीं ऑटोमोबाइल क्षेत्र से टाटा मोटर्स व बजाज ऑटो लिमिटेड और वेलनेस सेक्टर से हिमालय वेलनेस व आदि जैसी दिग्गज कंपनियों ने युवाओं के कौशल को परखा। यह भी पढ़ें- हं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.