काशीपुर, फरवरी 25 -- बाजपुर, संवाददाता। नेता प्रतिपक्ष बुधवार को विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण किया। यशपाल आर्य ने कहा कि 35 लाख रुपये की लागत वाली इन योजनाओं से क्षेत्र के बुनियादी ढांचे और धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण को नई गति मिलेगी। नेता प्रतिपक्ष ने नगर पंचायत सुल्तानपुर पट्टी के शिव नगर में विधायक ने 5 लाख की लागत से स्थापित बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया। कहा कि बाबा साहब के विचार और उनके द्वारा दिखाया गया मार्ग आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रम के दौरान यशपाल आर्य ने ग्रामवासियों और वार्ड वासियों की जनसमस्याएं सुनीं। उन्होंने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को फोन कर समस्याओं के तत्काल निराकरण के निर्देश दिए। मौके पर ब्लॉक प्रमुख पति जोरावर सिंह, मोहम्म...