काशीपुर, अप्रैल 1 -- बाजपुर, संवाददाता। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को छात्रसंघ अध्यक्ष और छात्र-छात्राओं के एक गुट के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला पुलिस तक पहुंच गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है, जबकि प्राचार्य को भी लिखित शिकायत सौंपी गई है। वार्ड 13 राजीव नगर निवासी बीए चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा गुनगुन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने साथियों के साथ परीक्षाफल सुधार को लेकर प्राचार्य को ज्ञापन देने जा रही थी। आरोप है कि इसी दौरान छात्रसंघ अध्यक्ष महेंद्र बोरा ने उसका ज्ञापन छीनकर फाड़ दिया। छात्रा ने यह भी आरोप लगाया कि अध्यक्ष और उनके साथियों ने गाली-गलौज की, जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए शारीरिक हानि पहुंचाने की धमकी दी। वहीं, छात्रसंघ पदाधिकारियों का कहना ह...