काशीपुर, मई 18 -- बाजपुर, संवाददाता। ग्राम खमरिया निवासी एक परिवार ने क्षेत्र के कुछ दबंगों पर जालसाजी कर उनकी पुश्तैनी जमीन अपने नाम कराने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार ने एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम ने कोतवाली पुलिस को जांच के निर्देश दिए हैं। एसडीएम को दिए पत्र में प्रेमवती पत्नी स्व. महेन्द्र सिंह, उनके बेटे चरन सिंह और नीलम देवी पत्नी स्व. कंचन सिंह ने बताया कि ग्राम मुंडिया कलां में 0.193 हेक्टेयर भूमि उनके पिता महेन्द्र के नाम दर्ज थी। वर्ष 2017 में पिता की मृत्यु के बाद यह भूमि उनके वारिसों के नाम दर्ज है और वर्तमान में उस पर उनका कब्जा है, जहां उन्होंने चारा आदि बो रखा है। यह भी पढ़ें- तीन भाइयों पर हमला करने व जानमाल की धमकी का आरोप आ...