काशीपुर, अप्रैल 9 -- सोनू नागी, बाजपुर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रसंघ अध्यक्ष महेंद्र बोरा और छात्रा नेता गुनगुन पंवार के बीच छिड़ा विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है। गुरुवार को गुनगुन, दलित नेता अनिल वाल्मीकि अपने समर्थकों के साथ कोतवाली पहुंचीं और प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी शिकायत पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वह आंदोलन करेंगे। कुछ दिन पूर्व महाविद्यालय परिसर में महेंद्र बोरा और गुनगुन पंवार के बीच तीखी कहासुनी हुई थी। गुनगुन का आरोप है कि वह कॉलेज की समस्याओं को लेकर प्राचार्य को ज्ञापन देने जा रही थीं, तभी महेंद्र ने उनका ज्ञापन जबरन छीनकर फाड़ दिया और गाली-गलौज करते हुए जातिसूचक शब्द कहे। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायतें दी हैं। बीते बुधवार को महेंद्र ने कोतवाली पहुंचकर अपने ऊपर लगे आरोपों को नि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.