काशीपुर, मार्च 24 -- बाजपुर, संवाददाता। बाजपुर चीनी मिल आवासीय परिसर में मंगलवार को अवैध कब्जे हटाने प्रशासन की टीम का अतिक्रमणकारियों ने विरोध कर दिया। जिला पंचायत सदस्य के नेतृत्व में लोग जेसीबी के आगे लेट गए। नोकझोंक और घंटों चले हंगामे के बाद आखिरकार प्रशासन को कदम पीछे खींचने पड़े और टीम को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से आवास खाली करने को चार माह का समय मांगा है। चीनी मिल प्रबंधन ने बताया कि परिसर के करीब 100 आवासों पर लंबे समय से अवैध कब्जा है। इन कब्जेदारों को परिसर खाली करने के लिए कई बार नोटिस जारी किए जा चुके हैं। इसी क्रम में प्रशासन ने मंगलवार को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया था। एसडीएम और चीनी मिल की प्रभारी जीएम के निर्देश पर मंगलवार को तहसीलदार प्रताप चौहान भारी पुलिस बल और जेसीबी के साथ मौ...