काशीपुर, फरवरी 23 -- बाजपुर। नगर के चीनी मिल मैदान में मंगलवार को होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन को भव्य बनाने के लिए आयोजकों ने कमर कस ली है। सोमवार को आयोजन समिति के सदस्यों ने स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और तैयारियों को अंतिम रूप दिया। निरीक्षण के दौरान मंच निर्माण, बैठक व्यवस्था, पार्किंग और सुरक्षा को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपते हुए निर्देश दिए गए कि सम्मेलन में आने वाले श्रद्धालुओं और आगंतुकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। मैदान की साफ-सफाई और अन्य बुनियादी सुविधाओं के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय भी किया जा रहा है। आयोजन समिति ने क्षेत्र के प्रबुद्धजनों और हिंदू समाज के लोगों से संवाद करते हुए भारी संख्या में सम्मेलन में पहुंचने का आह्वान किया। आयोजकों ने कहा कि यह स...