काशीपुर, मार्च 27 -- बाजपुर, संवाददाता। स्थानीय चीनी मिल की नई बस्ती में रहने वाले एक मजदूर ने शुक्रवार को अज्ञात कारणों के चलते अपने कमरे में फांसी लगा ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, ग्राम जोगीपुरा बाजपुर निवासी 35 वर्षीय प्रेमपाल पुत्र महिपाल सिंह चीनी मिल में श्रमिक थे। वह मिल परिसर स्थित आवास में अपनी पत्नी रीना और बच्चों के साथ रहते थे। शुक्रवार को उन्होंने अज्ञात कारणों के चलते अपने आवास के कमरे में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। एसएसआई विक्रम धामी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.