काशीपुर, जनवरी 25 -- बजपुर, संवाददाता। खनन ट्रांसपोर्टर स्वामियों और स्टोन क्रशर स्वामियों के बीच रार बढ़ गई है। 22 रुपये प्रति क्विंटल के रेट की मांग को लेकर कोसी नदी के बंजारी द्वितीय गेट के वाहन स्वामी यूनियन के अध्यक्ष सतनाम सिंह के नेतृत्व में रविवार को ट्रांसपोर्टर इटव्वा चौराहे पर तंबू गाड़कर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। ट्रांसपोर्टरों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती, तब तक कांटा बंद रहेगा और आंदोलन जारी रहेगा। यूनियन अध्यक्ष सतनाम सिंह ने बताया कि जब खनन सत्र शुरू हुआ था, तब स्टोन क्रेशर स्वामियों द्वारा 29 रुपये प्रति क्विंटल का रेट दिया जा रहा था, लेकिन कुछ ही समय बाद इसे घटाकर 18 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया। कहा कि 18 रुपये के रेट में ट्रांसपोर्टरों को भारी नुकसान हो रहा है, जिससे उनके सामने परिवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.